फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा कारोबारी को मारी गोली: चार राउंड फायरिंग में किशोर भी घायल, थार-स्कार्पियो से आए थे बदमाश; दुकानें बंद

Wed, 09 Sep 2026 10:09 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

जौनपुर में भट्ठा कारोबारी को थार और स्कार्पियो सवार बदमाशों ने घेरकर गोली मार दी। हमले में एक किशोर भी घायल हो गया। बदमाशों ने चार राउंड फायरिंग की। गोली लगने से घायल दोनों लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर लगी भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के  सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला बाजार में बुधवार रात थार और स्कार्पियो सवार बदमाशों ने ईंट-भट्ठा कारोबारी विपिन यादव (32) की कार रोककर चार राउंड फायरिंग कर दी। गोली विपिन के सीने और उसके साथ मौजूद 16 वर्षीय अंश के घुटने में लगी। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। वारदात के बाद बाजार में भगदड़ मच गई और दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं।

विज्ञापन




बबरखा गांव निवासी विपिन यादव पुत्र मेहीलाल यादव साथियों के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से बाजार आया था। दुर्गा माता मंदिर के सामने थार और स्कार्पियो सवार लोगों ने उसकी कार घेर ली और फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद हमलावर अलग-अलग रास्तों से भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार जौनपुर और स्कार्पियो मल्हनी बाजार की ओर गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार विपिन यादव का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज था और करीब पांच वर्ष पहले वह इस मामले में जेल गया था। कुछ माह पहले ही वह जेल से बाहर आया था। इसी को देखते हुए पुलिस पुरानी रंजिश और पूर्व के विवादों को भी जांच में शामिल कर रही है। विपिन के पुराने विवादों और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें