वाराणसी में भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड में सोमवार की रात बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने एसीपी ऑफिस के ठीक बाहर एक महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। वारदात के बाद बदमाश मौके से भाग निकले।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वाराणसी में भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड में सोमवार की रात बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने एसीपी ऑफिस के ठीक बाहर एक महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। वारदात के बाद बदमाश मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
गुजरात निवासी सुष्मिता छठ पूजा और काशी दर्शन के लिए वाराणसी आई हुई हैं। रात वह मंदिरों में दर्शन और बाजार में खरीदारी करने के बाद ई-रिक्शा से दुर्गाकुंड स्थित अपने होटल लौट रही थीं। इसी दौरान एसीपी कार्यालय के बाहर पीछे से आए काली पल्सर बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनके गले से करीब 5 से 6 ग्राम की सोने की चेन छीन ली और तेज रफ्तार में भाग निकले।
अचानक हुई इस घटना से घबराई महिला ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। एसीपी ऑफिस के बाहर लूट की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची भेलूपुर पुलिस और कमांड सेंटर की टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
इस संबंध में भेलूपुर थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसी कैमरे खंगले जा रहे है।