फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः ब्रह्म सेना ने किया सवा लाख जनेऊ का शोधन, ब्रह्न तेज अभियान के तहत ब्राम्हणों को पहनाया जाएगा

Sun, 22 Aug 2021 04:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ब्रह्म अभियान के पहले चरण के तहत अस्सी स्थित राम जानकी मंदिर में ऋषि पूजन कर सवा लाख जनेऊ को शोधित किया गया। इस अभियान के माध्यम से जनेऊ धारण करना छोड़ चुके ब्राह्मणों को विधि-विधान से पुनः जनेऊ धारण कराया जाएगा। 
विज्ञापन
रामजानकी मंदिर में ऋषि पूजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्तमान परिवेश में अपने संस्कार व संस्कृति से दूर हो रहे ब्राह्मणों को पुन: अपने संस्कारों से जोड़ने के लिए ब्रह्म सेना ने पहल की है। श्रावणी पर्व पर रविवार को ब्रह्म सेना ने ब्रह्न तेज अभियान की शुरुआत की। अभियान के पहले चरण के तहत वाराणसी के अस्सी स्थित राम जानकी मंदिर में ऋषि पूजन कर सवा लाख जनेऊ को शोधित किया गया।

विज्ञापन


इस अभियान के माध्यम से जनेऊ धारण करना छोड़ चुके ब्राह्मणों को विधि विधान से जनेऊ धारण कराया जाएगा। रामजानकी मंदिर में पं श्रीप्रकाश पांडेय की देखरेख में पांच ब्राम्हणों ने पूजन शुरू कराया। साखा और सूत्र के साथ सूर्य देवता को साक्षी मानते हुए गायत्री मंत्र के आह्वान के साथ जनेऊ धारण, पाठ और हवन के उपरांत पूजन पूर्ण हुआ।

 ब्रह्म सेना अगले छह माह में वाराणसी और आसपास के सटे जिलों के ब्राम्हणों का शुद्धिकरण के पश्चात जनेऊ धारण कराएगा। संपर्क के दौरान विप्रों को एक पैकेट दिया जायेगा जिसमें दो जनेऊ और एक साहित्य होगा। साहित्य में जनेऊ का विज्ञान, उसकी संरचना, धारण करने के फायदे, मंत्र, ब्रह्मगांठ की जानकारी आदि सब कुछ बताया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें