फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के घर में घुसा प्रेमी, घरवालों ने कर दी पिटाई

Wed, 30 Jan 2019 09:58 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ में एक युवक को अपनी प्रेमिका के घर में घुसना काफी महंगा पड़ा। प्रेमिका के परिजनों ने युवक को पकड़ कर उसको इतना पीटा कि वह अस्पताल में भर्ती हो गया। वहीं, पुलिस से तीन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के करीमाबाद गांव में एक व्यक्ति के घर में सोमवार की आधी रात मैं घुसे प्रेमी को प्रेमिका के घर वालों ने पकड़ लिया। जिसके बाद घर वालों ने युवक की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सूचना दिया। गंभीर रूप से घायल आबिद को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


इस मामले में प्रेमी के घरवालों ने प्रेमिका के भाई पिता और चाचा के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर तीनों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, प्रेमिका के घर वालों ने भी प्रेमी के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें