फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: रोटावेटर की चपेट में आने से आठ साल के बालक के टुकड़े-टुकड़े, लाडले की लाश देख दंपती बेहोश; चीख-पुकार

Sat, 10 Oct 2026 11:24 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

जौनपुर में रोटावेटर की चपेट में आने से आठ साल के बालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बालक की मौत से गांव में शोक का माहौल है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
बच्चे की माैत के बाद मातम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में शनिवार की सुबह खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से बालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बालक के शरीर के कई टुकड़े हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर स्थिति संभाली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मधुपुर गांव निवासी नितेश सरोज (8) पुत्र विनोद सरोज गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। शनिवार को वह गांव में बकरियां चराने गया था। इसी दौरान गांव के ही ट्रैक्टर चालक संतलाल यादव राधेश्याम उमरवैश्य के खेत में रोटावेटर चलाकर जुताई कर रहे थे। बकरियां चराते समय नितेश सरोज खेत में पहुंच गया और रोटावेटर पर चढ़ने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से क्षत-विक्षत होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Trending Videos
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग बदहवास होकर खेत की ओर दौड़ पड़े। अपने लाडले का शव देखकर परिजनों का रो,रोकर बुरा हाल हो गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के आक्रोश और हंगामे की सूचना मिलने पर मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष गजानंद चौबे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। 

इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नितेश अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। उसके परिवार में मां किरन सरोज, बहन मुस्कान (6) और भाई राकेश (5) हैं। घर के बड़े बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां और भाई-बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी हादसे को लेकर शोक का माहौल है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष गजानंद चौबे ने बताया कि खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से बालक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें