रात करीब 10 बजे परिजनों ने डायल 112 और विंध्याचल पुलिस को बालक के अपहरण की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और युवक तथा बालक की तलाश शुरू कर दी।
रामदास ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने 60 लाख रुपये में अपनी जमीन बेची थी। दुकान पर लगातार बैठने वाले युवक को इस बात की जानकारी हो गई थी। उनका आरोप है कि लखनऊ में रहने वाले एक रिश्तेदार के पास फोन कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। परिवार को आशंका है कि जमीन बेचने से मिली रकम की जानकारी होने के कारण बालक को निशाना बनाया गया।
थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बालक को बाइक सिखाने के बहाने ले जाने के मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।