वाराणसी के बीएचयू ट्राॅमा सेंटर में अपने पिता का इलाज कराने पहुंचे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पीटा गया। घायल युवक ने रोते हुए बाउंसरों पर आरोप लगाया। इससे संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।
वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में एक बार फिर बाउंसरों के मरीज और उनके तीमारदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शनिवार की सुबह चंदौली के बबुरी में रहने पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने पिता सियाराम मौर्या का इलाज करवाने के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर के ओपीडी में पहुंचे थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, इस मामले मे पीड़ित ने लंका थाना में तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने बताया कि ओपीडी में पर्चा लगा कर हम अपने नंबर आने का इंतजार कर रहे थे। थोड़ी देर बाद सर सुंदरलाल चिकित्सालय में बाउंसर पद पर तैनात अपने बहनोई से फोन पर बात करने की बात कही। इसी से नाराज बाउंसर ने उनको धकेल कर गाली गलौज शुरू कर दी।
गाली गलौज का विरोध करने पर सभी ने उनके साथ जमकर मारपीट की और उनकी शर्ट भी फाड़ दी। घटना के बाद का एक वीडियो में दिलीप बिलख कर रोते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने पास में खड़े प्रॉक्टर कर्मी से कहा कि मैं सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूं, मैं भी टैक्स पे करता हूं। इसके बाद भी हमारे साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है।