फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में बिजली-पानी दोनों गुल

Thu, 21 Jan 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के चलते भदैनी उपकेंद्र के दशाश्वमेध फीडर के रास्ते में तार पंचर होने से चौबीस घंटे बिजली कटी रही।
विज्ञापन

इसके चलते दशाश्वमेध, अगस्तकुंडा, देवनाथपुरा, सोनारपुरा, मदनपुरा, जंगमबाड़ी, शिवाला, भदैनी सहित दर्जन भर से अधिक मोहल्लोें में बुधवार को पानी के लिए आमजन को जूझना पड़ा।
इन इलाकों में मंगलवार की दोपहर से बिजली कटी थी। बुधवार देर शाम बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
बिजली-पानी की किल्लत के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। इनवर्टर बैकअप खत्म होने से तमाम घरों में अंधेरा रहा। चौबीस घंटे बिजली कटौती के चलते बुधवार की सुबह प्रभावित इलाके में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही।
विज्ञापन

 बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से जलकल की टंकियों में भी पानी नहीं चढ़ाया जा सका। बुधवार की सुबह इन इलाकों में रहने वाले लोगों को दूर दराज के हैंडपंपों से पानी लेकर काम चलाना पड़ा।
दशाश्वमेध इलाके के रामजतन ने कहा कि बिजली कटौती के बारे में विभाग से शिकायत की गई थी। काफी देर बाद समस्या का समाधान हुआ। जंगमबाड़ी के राधेश्याम कुशवाहा ने कहा कि अक्सर बारिश के समय इस प्रकार की समस्या आती है।
भदैनी के अधिशासी अभियंता मनोज अग्रवाल ने बताया कि तार पंचर होने के चलते दिक्कत आई थी बुधवार को इसे दुरुस्त कर लिया गया है। बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

बारिश के चलते मरम्मत करने में थोड़ी दिक्कत हुई। जलकल के सचिव एसपी श्रीवास्तव ने कहा कि मंगलवार को थोड़ी दिक्कत रही। बुधवार को पानी की पर्याप्त आपूर्ति की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें