फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : सक्रिय सदस्य हो बूथ अध्यक्ष, समिति में सभी वर्गों की भागीदारी हो : कटारिया

Sun, 10 Nov 2024 12:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : पूर्व मंत्री जिला चुनाव अधिकारी ने कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं का उत्सावर्धन किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कोई भी हो, कार्यकर्ता उसकी रीढ़ होते हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान अतिथि का स्वागत करते भाजपा के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की कार्यशाला में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री जिला चुनाव अधिकारी अशोक कटारिया पहुंचे। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष का चुनाव सौहार्द पूर्ण वातावरण में हो इसका विशेष ध्यान रखना है। जो भी बूथ अध्यक्ष बने वो सक्रिय सदस्य हो तो और भी अच्छा होगा। बूथ समिति ने सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित हो। कहा कि संगठन चुनाव को लेकर वाराणसी जिले में मंडलों की कार्यशाला 14 नवंबर को होगी।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कहा कि 16 नवंबर को बूथ समितियों का चुनाव होगा और 30 नवंबर के बाद मंडल के चुनाव होंगे। दुनिया की एक मात्र पार्टी भाजपा है, जिसका संगठन बूथ तक है। दस करोड़ से अधिक सदस्यों वाली भाजपा दुनिया में अकेला राजनीतिक संगठन है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा,  एमएलसी धर्मेंद्र राय, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, प्रवीण सिंह गौतम व नवरतन राठी समेत अन्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन

संगठन का चुनाव महत्वपूर्ण, कार्यकर्ता सीखने पर ध्यान दें : खंडेलवाल 
वाराणसी। संगठन चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को महानगर कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चुनाव अधिकारी विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि संगठन का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता सीखने पर ध्यान दें। 

महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि अभी तक महानगर द्वारा 2.5 लाख से ज्यादा की सदस्यता कराई गई है। मुख्य अतिथि ने कहा कि कार्यकर्ताओं में सीखने का भाव उत्पन्न होना चाहिए। यह संगठन का चुनाव अति महत्वपूर्ण है। 

पार्टी का कोटा बूथ की सदस्यता से पूरा होता है, हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि अपने-अपने शक्ति केंद्र व वार्ड पर निगाह दौड़ा कर देख लें और प्रयास करें कि सदस्यता बनाकर सभी बूथों का गठन हो सके। इस मौके पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव, महापौर अशोक तिवारी, महामंत्री अशोक पटेल,डॉ निर्मला सिंह पटेल, एडवोकेट जेपी सिंह, कुसुम पटेल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें