एक्ट्रैस अरुणा ईरानी शूटिंग करने पहुंची।
- फोटो : अमर उजाला
काशी अब फिल्मों की शूटिंग के लिए फिल्मकारों के लिए एक खास जगह बनती जा रही है। यहां अब फिल्मकार शूटिंग करने के लिए आते जा रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने काशी में फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग की थी। वहीं अब बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अरुणा ईरानी भी काशी में पहुंच गई हैं।
अरुणा ईरानी ने डीएवी इंटर कॉलेज में सोमवार को एक वेब सीरीज की शूटिंग की। इस सीरीज में अरुणा ईरानी एक अधिवक्ता का पात्र निभा रही हैं। कॉलेज में जहां शूटिंग चल रही है। वहां अस्थायी कोर्ट बनाया गया है।
अरुणा ईरानी सोमवार को अपने एक परिचित संजय मिश्रा के आवास पर पहुंची और उनसे मुलाकात की। ईरानी के साथ गुफी पेंटल भी शूटिंग के लिए आए हैं।