गंगापुर गांव के सामने नदी के सोते में शव मिलने से हलचल बढ़ गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार होली के नशा करके लापता हो गया था।
चौबेपुर वाराणसी क्षेत्र के गंगा नदी के सोता में ग्राम गंगापुर के सामने एक शव बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को बाहर निकालकर मौजूद लोगों से पहचान कराई गई तो ज्ञात हुआ कि मृतक रमेश राम पुत्र हरिराम उम्र करीब 35 वर्ष निवासी छितौनी थाना चौबेपुर वाराणसी का है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन से प्रार्थना पत्र लेकर पंचायत नामा की कार्यवाही की जा रही है मृतक के पिता हरिराम की उपस्थिति में पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि होली के दिन से ही वह नशे में धुत होकर गांव में घुम रहा था।