फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फंदे से लटकते मिले दो युवकों के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली और जफराबाद थाना क्षेत्र का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। शहर कोतवाली और जफराबाद थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव फंदे से लटकते मिले। पुलिस मामले को खुदकुशी से जोड़कर देख रही है। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के हमाम दरवाजा निवासी विक्की सोनी (35) मंगलवार की रात अपने कमरे में गया। करीब 9 बजे विक्की की पत्नी मोनिका ने खाना खाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया तो नहीं खोला। मोनिका पड़ोस के घर गई। वहां से कुछ लोगों को बुलाकर लाई। पड़ोसियों ने मिलकर दरवाज़ा तोड़ा तो देखा की साडी के सहारे पंखे से विक्की सोनी का शव लटक रहा था। पड़ोसी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विक्की के तीन बच्चे हैं। शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मापुर : जफराबाद थाना क्षेत्र के रत्तीपुर गांव निवासी धर्मेंद्र यादव (34) एक प्राइवेट बैंक में फाइनेंस का काम करता था। मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे बाइक से जौनपुर शहर के लिए निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। मंगलवार की रात करीब 10 बजे पत्नी सुनीता ने फोन पर हाल पूछने के लिए बात की तो उसने थोड़ी देर में घर आने की बात कही। रात 11 बजे सुनीता ने पुनः फोन लगाया तो फोन नहीं उठा। सुबह धर्मेंद्र यादव का शव घर से एक किलोमीटर दूर रत्तीपुर गांव में बगीचे में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। शव के पास ही बाइक, हेलमेट और जेब में मोबाइल मिला। गांव वाले दबी जुबान से हत्या होने की बात करते रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही मां शांति देवी, पत्नी सुनीता और भाई जितेंद्र बिलखते हुए पहुंचे। थाना प्रभारी जफराबाद जय प्रकाश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें