फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घाटी में पति-पत्नी का सड़े-गले हाल में मिला शव, काफी मशक्कत के बाद हुई पहचान; पहुंची सोनभद्र पुलिस

Sun, 12 Jul 2026 12:27 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र की मारकुंडी घाटी में गहरी खाई से पति-पत्नी के सड़े-गले शव बरामद हुए। शवों के पास एक बाइक भी मिली। काफी मशक्कत के बाद दोनों की पहचान हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सड़क दुर्घटना समेत सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दपंती की लाश से उठ रही थी दुर्गंध। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र की मारकुंडी घाटी में रविवार सुबह गहरी खाई से बाइक समेत पति-पत्नी के सड़े-गले शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शवों की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत चार से पांच दिन पहले हुई होगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को खाई से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर मारकुंडी घाटी की गहरी खाई में पड़े दो शवों पर पड़ी। शवों के पास लाल रंग की एक मोटरसाइकिल भी मिली। घटना की सूचना तत्काल गुरमा पुलिस चौकी को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार, दोनों शव पूरी तरह सड़-गल चुके थे और उनमें कीड़े पड़ चुके थे, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना कई दिन पहले हुई होगी। काफी प्रयास के बाद शवों की पहचान रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के बिच्छी निवासी 26 वर्षीय राहुल यादव और उनकी 24 वर्षीय पत्नी चंदा यादव उर्फ इंद्रावती के रूप में हुई। मृतका का मायका चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव में बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को दी गई सूचना

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को खाई से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। घटना की सूचना परिजनों को भी दे दी गई है। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

गुरमा चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारणों के बारे में कुछ भी स्पष्ट कहना संभव नहीं है। पुलिस सड़क दुर्घटना, आत्महत्या अथवा अन्य किसी संभावित कारण सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों को जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें