अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बोधगया के होटल संचालकों ने चीनी पर्यटकों को अपने यहां नहीं ठहराने का निर्णय लिया है। शुक्रवार की शाम बोधगया होटल एसोसिएशन के महासचिव सुदामा कुमार ने बयान जारी कर कहा कि हिंदी-चीनी भाई-भाई का नारा देकर हर बार चीन ने भारत को धोखा दिया है।