फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में छात्राओं सहित 37 लोगों से भरी नाव डूबी, देखें तस्वीरें

Tue, 24 Sep 2019 11:41 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
1 of 6
मौके पर मौजूद ग्रामीण और एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल में गाजीपुर जिले में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। जिले के एक गांव में ग्रामीमों और छात्राओं से भरी नाव डूब गई। जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोग और बचाव टीम पहुंच गई।
विज्ञापन

2 of 6
गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के भतौरा गांव में मंगलवार सुबह नौ बजे कर्मनाशा नदी की बाढ़ से गुजरते समय क्षमता से अधिक 37 लोगों को लेकर जा रही नाव बैठ गई। पानी कम होने से सभी को ग्रामीणों के सहयोग से बचा लिया गया। सूचना पर डीएम, एसपी, एनडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई। सभी का उपचार किया गया।
विज्ञापन

3 of 6
भतौरा गांव कर्मनाशा नदी के किनारे बसा है। गांव इन दिनों बाढ़ के पानी से घिरा है। मंगलवार सुबह भतौरा गांव की 13 छात्राएं, सात छात्र और 17 महिला-पुरुष नाव से मुख्य मार्ग की ओर जा रहे थे। थोड़ा आगे जाने पर करीब नौ बजे क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण नाव डूब गई।

4 of 6
ghazipur boat - फोटो : ghazipur boat
इस दौरान ग्रामीणों की नजर पड़ गई और आनन-फानन में लोग पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद एक-एक कर सभी को बाहर निकाला गया। सूचना पर डीएम के बालाजी, एसपी डा. अरविंद चतुर्वेदी, एनडीआरएफ के अलावा सीएमओ डा. जीसी मौर्या चिकित्सकों की टीम के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

5 of 6
ghazipur boat - फोटो : ghazipur boat
स्वास्थ्य टीम ने सभी का इलाज किया। सीएमओ ने बताया कि डूबे लोगों की दूषित पानी पीने के कारण तबीयत खराब हुई है। सभी खतरे से बाहर हैं। जल्द इनके स्वास्थ्य में पूरी तरह सुधार आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ghazipur boat - फोटो : ghazipur boat
ये लोग नाव में सवार थे :
सुधरी, इंद्रजीत, मनीषा, जगजीवन, रामानुज, तेतरी, निशा, बसंती, सविता, दीवान, बिंदू देवी, गूंजन, सीमा, संजू, पूजा, गीता, सोनू कुमार, अविनाश, राघवेंद्र भारती, सचिन, चुन्नू, अंशू, सोनी, सदानंद, ज्योति, सगरी, बीजू, सोनू, मिथलेश, राकेश, सीमा, कृष्णमोहन, दीना, विंध्याचल, रंजीत, भानू, विद्यावती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें