फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तेज आंधी के चलते एक घंटे तक गंगा में नाव संचालन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


वाराणसी। शहर में रविवार दोपहर आई तेज आंधी और खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन गंगा में नाव संचालन करीब एक घंटे के लिए बंद करा दिया। दोपहर लगभग तीन बजे से चार बजे तक दशाश्वमेध घाट समेत सभी प्रमुख घाटों पर नावों का संचालन पूरी तरह रोक दिया गया।
विज्ञापन

जल पुलिस प्रभारी सुधरी कुमार त्रिपाठी ने जिलाधिकारी के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी नाविकों को किनारे लौटने और नई सवारी लेकर गंगा में न उतरने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे तेज हवा चल रही थी। हवा की रफ्तार करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जिससे नदी में नाव चलाना जोखिम भरा हो सकता था। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियातन नावों का संचालन बंद किया गया। मौसम सामान्य होने के बाद स्थिति की समीक्षा कर शाम करीब चार बजे के बाद नाव संचालन दोबारा शुरू कराया गया। जल पुलिस और स्थानीय प्रशासन पूरे समय घाटों पर मौजूद रहा तथा नाविकों और पर्यटकों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें