मौके पर मची चीख- पुकार
चीख-पुकार सुन कर समीप ही मौजूद एनडीआरएफ, जल पुलिस और पीएसी बाढ़ राहत दल के जवानों के साथ ही नाविक तेजी से दुर्घटनास्थल की ओर बढ़े। हालांकि छोटी नाव के सभी छह श्रद्धालु लाइफ जैकेट पहने हुए थे। हादसे में ओडिशा जिले के बालासोर के बलियापाड़ा निवासी एस शेखर मोहंती (60) मामूली रूप से घायल हो गए। उनका प्राथमिक उपचार एनडीआरएफ की मेडिकल टीम ने किया। दोनों नावों के श्रद्धालुओं को सुरक्षित दशाश्वमेध घाट की ओर लाया गया।
उधर, इस संबंध में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि सभी 66 श्रद्धालु सुरक्षित हैं। दोनों नावों के नाविक और मालिक के खिलाफ दशाश्वमेध थाने की पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हादसे की जानकारी ली। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि मान मंदिर घाट के पास ओडिशा के 60 श्रद्धालुओं से भरी नौका से एक और नौका के टकराने की सूचना मिलने के बाद उत्तर प्रदेश शासन और स्थानीय अधिकारियों से बातचीत कर जानकारी ली। महाप्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद से सभी नौका सवार और श्रद्धालु सुरक्षित हैं, कुशल हैं। एनडीआरएफ, जल पुलिस और उतर प्रदेश शासन की तत्परता और संयुक्त कार्रवाई से एक बड़ा हादसा बच गया है।