भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से खेलो इंडिया अस्मिता रोल बॉल लीग मंगलवार को संपन्न हुई। समापन समारोह नटिनियादाई के ज्ञानदीप एकेडमी में हुआ। फाइनल मुकाबले में बीएलडबल्यू एकेडमी ने रोलिंग रेड एकेडमी को 5-3 से हराकर चैंपियनशिप की ट्रॉफी हासिल की। सनबीम वरुणा की टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। मुख्य अतिथि किड्स वैली की प्रधानाचार्य पूनम सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचालन आयोजन सचिव सुनीता गुप्ता, धन्यवाद ज्ञापन विजया पांडेय ने किया। मौके परममता मिश्रा, सुनीता तिवारी, सरोज गौतम, अजय पटेल, अंजली गुप्ता, जैनब फातिमा मौजूद रहे।