फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ सिर्फ ऊपर का कालम भरवाकर ले रहे एसआईआर फार्म: सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत बृहस्पतिवार को मुकीमगंज स्थित भरत सरदार के बाड़ा में सपा की बैठक हुई। अध्यक्षता कर रहे समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश महासचिव किशन दीक्षित ने कहा कि बड़ी संख्या में शिकायत मिल रही है कि एसआईआर फाॅर्म भरते समय बीएलओ सिर्फ एक ऊपर के काॅलम को भरवा रहे हैं। फाॅर्म में नीचे के काॅलम को बिना भरे ही जमा किया जा रहा है। इससे फाॅर्म निरस्त हो जाएगा और कई लोगों के नाम मतदाता सूची में नाम नहीं हो सकेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ऐसे ही मतदाता सूची में नाम काटने का षड्यंत्र रच रही है। हम सभी को गंभीरतापूर्वक एसआईआर फाॅर्म को समझकर भरना होगा। उन्होंने कहा कि बूथ पर पार्टी के बीएलए तैयार हो गए हैं। हर वार्ड में शिक्षित कार्यकर्ता लैपटॉप से लैस होकर एसआईआर फार्म भरने के समय बीएलओ का सहयोग करेंगे। त्रुटि फाॅर्म की गहन समीक्षा कर सही तरीके से भरवाने में मदद करेंगे। सपा नेता विष्णु शर्मा, पूर्व पार्षद मनोज यादव, मेवा यादव, अशोक यादव नायक, मोहन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें