फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विद्यार्थियों ने कला से भारतीय संस्कृति का किया मनमोहक प्रदर्शन

विज्ञापन
बीएचयू के मधुवन में हुए कार्यक्रम में अतिथि छात्र छात्राएं. बीएचयू - फोटो : मेट्रो
विज्ञापन
कल्याणकारी सेवा प्रकोष्ठ और छात्र अधिष्ठाता कार्यालय बीएचयू के संयुक्त तत्वावधान में मधुबन उद्यान में बृहस्पतिवार को एक सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरा लगी प्रदर्शनी का कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने अवलोकन किया। प्रत्येक स्टॉल पर जाकर छात्रों से उनकी कलाओं की प्रेरणा, तकनीक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में जाना। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह, परिश्रम और कलात्मक शैली की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि उत्सव में विभिन्न राज्यों की थीम पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने अपने-अपने राज्यों की पारंपरिक कलाओं, लोक संस्कृति और हस्तशिल्प को अपनी कल्पनाशीलता के साथ प्रस्तुत किया। छात्र अधिष्ठाता प्रो. अनुपम कुमार नेमा, एसोसिएट छात्र अधिष्ठाता प्रो. निशात अफरोज ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।

बीएचयू के मधुवन में हुए कार्यक्रम में अतिथि छात्र छात्राएं. बीएचयू- फोटो : मेट्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें