उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिनमें कई लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है।
भदोही जिले के ऊंज थाना क्षेत्र के अइनछ गांव में रविवार को जलनिकासी के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फावड़े से सिर पर प्रहार करने के कारण एक व्यक्ति कोमा में चला गया।
गांव के संतोष पांडेय और अनिल पांडेय के बीच हैंडपंप का पानी निकालने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें विपक्षी ने फावड़े से सिर पर पीछे से जोरदार प्रहार कर दिया। इससे संतोष पांडेय(40) मौके पर गिर गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह कोमा में चले गए। इसके अलावा उनके परिवार में तीन अन्य लोग भी घायल हो गए।