फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल ने न्यू ईयर पर मरीजों को दिया तोहफा, अब फ्री में मिलेगा ब्लड

Mon, 30 Dec 2019 02:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ब्लड बैंक - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल में नए साल से मरीजों को बड़ी सौगात मिलेगी। अस्पताल और ट्रामा सेंटर में भर्ती सभी मरीजों को बिना किसी फीस के ब्लड(खून) मिलेगा। अब तक ब्लड के लिए मरीजों को 850 रुपये और प्लेटलेट्स के लिए 400 रुपये देने पड़ते हैं।

विज्ञापन


अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफैसर एसके माथुर, ब्लड बैंक के प्रभारी डॉक्टर एसके सिंह, ट्रामा सेंटर प्रभारी प्रोफैसर संजीव गुप्ता ने बताया कि इस पहल में हर महीने करीब 22 लाख का खर्च आएगा। नेशनल हेल्थ मिशन  के सहयोग से इसे एक जनवरी से लागू किया जा रहा है। इस सुविधा का लाभ हर महीने करीब 3400 मरीजों को मिलेगा।

विज्ञापन


अब बिना शुल्क के युह सुविधा चिकित्सालय के सहारे भर्ती मरीजों को उपलब्ध होगी। निशुल्क सुविधा के फंड की उपलब्धता नेशनल हेल्थ मिशन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और भारत सरकार द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन

वर्तमान रक्त एवं कंपोनेंट की आवश्यकता को देखते हुए इस पहल हर माह में लगभग 20 लाख का खर्च आएगा। इसे भारत सरकार द्वारा काशी हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा क्षेत्र के लोगों के लिए नए साल की सौगात माना जा सकता है।

इस चिकित्सालय का रक्त कोष पहले से ही फ्रोजेन प्लाज्मा और रेंडम डोनेट डोनर प्लेटलेट्स बिना प्रतिस्थापन के देते आ रहा है। दोनों अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए लगभग 27000 युनिट रक्त एवं अवयवों की आवश्यकता होती है, जो कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा के कुछ क्षेत्र और नेपाल से भेजे गए मरीजों में किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें