रक्तदान की तैयारियों को लेकर बैठक करते जेएसके के सदस्य
- फोटो : Samvad
जयश्री कृष्णा फाउंडेशन की ओर से रविवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के संस्थापक संजीव अग्रवाल और संयोजक नीरज पारीख ने बताया कि रक्तदान न केवल तीन जीवन बचाने वाला पुण्य कार्य है। इस कार्य में वाराणसी की कई अग्रणी संस्थाओं और छह ब्लड बैंकों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस शिविर की खास विशेषता यह है कि सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रक्तदान करने वाले सभी नागरिकों को बाबा विश्वनाथ का स्पर्श दर्शन कराया जाएगा। जेएसके से जुड़ी महिलाओं ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। कार्यक्रम की तैयारी बैठक में रितेश अग्रवाल राकेश अग्रवाल, डॉ. शालिनी राणा, मुन्ना चौरसिया और अभिषेक भट्टाचार्य सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। इंदु मल्होत्रा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। संवाद