फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kargil Vijay Diwas: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन, लोगों ने बढ़-चढ़कर की भागीदारी

Wed, 27 Jul 2022 04:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कारगिल विजय दिवस यानी 26 जुलाई को सुबह 9 बजे से बीएचयू अस्पताल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के साथ ही दीनदयाल अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। 
विज्ञापन
वाराणसी में रक्तदान करते 39 जीटीसी के जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर में 88 यूनिट रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने का संकल्प लिया गया। इसमें बीएचयू में सबसे अधिक 47, दीनदयाल अस्पताल में 25 और मंडलीय अस्पताल में कुल 16 लोगों ने रक्तदान किया। रोटरी क्लब भी शिविर में सहभागी रहा। 

विज्ञापन


बीएचयू में 39 जीटीसी के जवान, परिसर स्थित 2 यूपी ईएमई कंपनी के एनसीसी कैडेट, ग्रुप मुख्यालय एनसीसी के कर्मचारी के साथ ही बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्र म समन्वयक डॉ. बाला लखेंद्र के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने भी पूरे उत्साह के साथ रक्तदान किया।
विज्ञापन


शिविर में बीएचयू ब्लड बैंक के सीएमओ डॉ. एसके सिंह, प्रभारी डॉ. संदीप कुमार, डॉ. दिनेश के साथ ही आशुतोष सिंह, रजनी गुप्ता, अनीश आदि लोग मौजूद रहे। दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर में कमांडेंट एके सिंह के नेतृत्व में जवानों ने रक्तदान किया। इसके साथ ही काशी रक्तदान कुंभ समिति के सदस्यों, रोटरी क्लब, नागरिक सुरक्षा कोर के सदस्यों ने भी रक्तदान किया। शिविर में डॉ. एलपी गुप्ता, रमेश राय, प्रियंका पांडेय, कंचनलता, रवि पांडेय, प्रियंका गोस्वामी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
कराटे खिलाड़ियों में दिखा गजब का उत्साह 
कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में मानव एकेडमी आफ मार्शल आर्ट के 13 लोगों ने रक्तदान किया। खिलाड़ियों में चार ने पहली बार रक्तदान किया। बताया कि रक्तदान करने से सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं है। इस दौरान डॉ. संजीव सिंह व फार्मासिस्ट ऑफिसर जितेंद्र पटेल आदि ने लोगों को रक्तदान की महत्ता बताई।

इनका रहा सहयोग 
-39 जीटीसी
-बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना
-34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर
-मानव एकेडमी आफ मार्शल आर्ट
-2 यूपी ईएमई कंपनी एनसीसी बीएचयू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें