फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों के लिए आगे आए भाजपाई, 375 यूनिट रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को आईएमए, शिवपुर सहित अलग-अलग जगहों पर रक्तदान कर जरूरतमंदों की सेवा का संकल्प लिया। साथ ही प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना भी की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सहित विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के जन्मदिन उपलक्ष्य में 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। पहले दिन रक्तदान शिविर में जिले में कुल 375 यूनिट रक्तदान किया गया। आईएमए में लगे रक्तदान शिविर में प्रदेश सहप्रभारी सुनील ओझा, राज्य मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। यहां 140 लोगों ने रक्तदान किया। सुनील ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिद्धांत उनके विचार और उनके कार्य के अनुरूप ही लोगों की जान बचाना किसी दीप को प्रज्ज्वलित करने जैसा है। रक्तदान के अलावा जरूरतमंदों में चश्मा वितरण, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंगों का वितरण, फल वितरण ,स्वच्छता अभियान, पौधरोपण सहित कई कार्यक्रम भी किए जाएंगे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, महामंत्री अशोक चौरसिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, सौरभ मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल आफिसर डाक्टर अतुल सिंह मौजूद रहे, जबकि आईएमए सचिव डॉ. एसपी सिंह भी मॉनिटरिंग करते रहे।
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने रक्तदान कर किया शुभारंभ
वाराणसी। सेवा सप्ताह के पहले दिन शिवपुर विधानसभा में रक्तदान शिविर में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने रक्तदान कर शुभारंभ किया। चिरईगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगे शिविर में केंद्र प्रभारी डॉ. अमित सिंह, बीएचयू ब्लड बैंक से डॉक्टर एसके सिंह सहित अन्य लोगों ने वहां मौजूद लोगों को रक्तदान की महत्ता के बारे में बताया। संचालन पवन चौबे, धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष प्रकाश राजभर ने किया।
विज्ञापन

रोहनिया विधायक ने किया रक्तदान
बाबतपुर स्थित बसनी हॉस्पिटल में लगे रक्तदान शिविर का शुभारंभ पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह और मिसिरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने रक्तदान कर किया। इस दौरान दोनों विधायकों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।
फोटो
आईएमए में अपील के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आईएमए में आयोजित रक्तदान शिविर में सोमवार को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता नहीं दिखा। कोरोना काल में जहां लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की जा रही है, वहीं आईएमए सभागार में आयोजित रक्तदान शिविर में पंजीकरण काउंटर से लेकर पूरे सभागार में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी रही। व्यवस्था में लगे पदाधिकारियों द्वारा लोगों से बार-बार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहने की अपील भी की जाती रही। दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे आईएमए सचिव डॉ. एसपी सिंह ने भी लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें