संवाद न्यूज एजेंसी
दुल्लहपुर। जलालाबाद गांव के डेरा कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में शुक्रवार को प्रतिबंधित मवेशियों के खून और हड्डियां के अवशेष मिले। पुलिस छानबीन में जुट गई। वहीं, करीब पांच-छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिंक जांच के लिए भी अवशेष भेजे गए।
थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर मवेशियों के मिले अवशेषों को कब्जे में ले लिया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक समुदाय के लोगों की ओर से संरक्षित मवेशियों को मारा गया है। घटनास्थल पर खून के धब्बे, कुछ हड्डियां और टे पेड़ में बंधी रस्सी इस बात की ओर इशारा कर रही हैं। घटना से ग्रामीणों में रोष है।
ग्रामीणों ने कहा कि जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पशु चिकित्सकों की टीम से निरीक्षण किया है। खून के नमूने, हड्डियों और अवशेष को जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।