फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए जल्द तैनात होंगे बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी को लेकर आदेश दिया गया है। इसका पत्र जिला प्रशासन के पास आ गया है। पंचायत एवं निकाय के सहायक निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि शीघ्र बीएलओ की तैनाती समेत अन्य कार्यों को पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर एक बार फिर सरगर्मी बढ़ गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 15 सितंबर से मतदाता सूची का वृहद पुनरीक्षण कराने की तैयारी है। आयोग ने इस बाबत जिला निर्वाचन कार्यालय को तैयारी करने का निर्देश दिया है। अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश की ओर से जिलाधिकारी को जारी पत्र जिला मुख्यालय को मिल चुका है। हालांकि चुनाव कब होंगे, इसको लेकर कोई तिथि मुकर्रर नहीं है लेकिन पुनरीक्षण की तैयारी को देखते हुए चुनाव से जुड़े लोग उम्मीद जता रहे हैं कि चुनाव अब अगले साल होली के बाद होगा। शहरी क्षेत्र में कई गांवों के शामिल होने के कारण इस बार 699 ग्राम पंचायतों में ही चुनाव की प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें