यूपी के जौनपुर जिले के लिए शुक्रवार का दिन हादसों की नजर से काला दिन साबित हुआ। अलग अलग हुए हादसों में सात लोगों की मौत हो गई वहीं कई अस्पताल में भर्ती हैं। सबसे बड़ी घटना रेहटी गांव में घटी जहां एक साथ तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। हादसा जेसीबी की टक्कर से घर की दीवार गिरने के कारण हुआ। बाकी मौतें सड़क हादसों में हुई। आगे की स्लाइड्स में देखें..
विज्ञापन
2 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में कर के खाई में पलटने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। ये सभी वाराणसी से जौनपुर लौट रहे थे। मृतकों में से दो की पहचान समाजसेवी के रूप में थी। जिसने भी इस हादसे के बारे में सुना दंग रह गया।
विज्ञापन
3 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
रेहटी गांव में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। जेसीबी की टक्कर से घर की दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पीड़ित परिजनों ने मकान मालिक और जेसीबी चालक के खिलाफ तहरीर दी है। जेसीबी से बालू चहारदीवारी के भीतर रखा जा रहा था। इसी दौरान जेसीबी के धक्के से 15 फीट लंबी आठ फीट ऊंची दीवार बाहर ढह गई और पास में खेल रहे गांव के चार बच्चे मलबे में दब गए।
4 of 5
varanasi
- फोटो : self
सरायख्खाजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव में धान से लदा ट्रैक्टर ट्राली पलट गया जिसके नीचे दबकर 22वर्षीय पवन कुमार सिंह की मौत हो गई। गांव निवासी जितेन्द्र कुमार सिंह के पुत्र पवन कुमार सिंह गोलू गांव के एक ट्रैक्टर से खेत से धान लादकर घर ला रहे थे। करौंदी मोड़ पर नहर की पुलिया के पास ट्रैक्टर ट्राली का गुल्ला टूट गया। ट्राली गहरे गड्ढे में पलट गई। जिसमे पवन कुमार सिंह की दब कर मौत हो गयी।
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में बिरधौलपुर निवासी अर्जुन प्रजापति (22) पुत्र शेषमणि प्रजापति साइकिल से सतहरिया जा रहे थे। रहिचंदा गांव के पास पहुंचे थे तभी ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक चालक सतहरिया के पास गाड़ी खड़ी करके फरार हो गया ।सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुच गयी। परिजनों को समझा बुझाकर शव को कब्जे मे ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।