फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के किसानों की लड़ाई लड़ेगा भाकियू

Sun, 19 Jun 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल के किसानों की लड़ाई अब भारतीय किसान यूनियन लड़ेगा। रिंग रोड या कल-कारखाने लगाने के लिए जमीन के बदले जिन किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया, उन्हें न्याय दिलाने के लिए यूनियन के पदाधिकारी जुलाई से पूर्वांचल में कैंप करेंगे। हरिद्वार में आयोजित किसान महापंचायत में यूनियन के अध्यक्ष राकेश सिंह टिकैत ने इस बात का एलान किया है।
विज्ञापन


किसान महापंचायत में भाग लेने हरिद्वार पहुंचे बनारस से किसानों का प्रतिनिधित्व कर रहे विजय शंकर पांडेय ने बताया कि अब पूर्वांचल के किसानों के आंदोलन को धार मिलेगी। कहा कि वाराणसी में रिंग रोड, उद्योग लगाने, चंदौली में रेल कॉरिडोर बनाने के अलावा भदोही और जौनपुर में भी किसानों की जमीन अधिग्रहीत करने की प्रक्रिया चल रही है लेकिन किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया। प्रशासन के इस रवैये पर महापंचायत में मंथन हुआ। साथ ही निर्णय लिया गया कि जुलाई से भारतीय किसान यूनियन पूर्वांचल के किसानों की आवाज बुलंद करेगा।

वहीं इदिलपुर में नए सर्किल रेट से मुआवजे की मांग पर अड़े किसानों का सत्याग्रह शनिवार को इदिलपुर में भी जारी रहा। किसानों का कहना है कि जब तक मुआवजा नहीं मिल जाता, वे आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर पारसनाथ मिश्रा, लक्ष्मण, आेंकार त्रिपाठी, अशोक प्रजापति, देवनाथ, उर्मिला, ममता, शिवकुमारी आदि मौजूद थीं। इसी तरह किसानों का सत्याग्रह हृदयपुर में भी जारी रहा। इसमें सुरेंद्र पटेल, रमापति यादव, लालमन, चंद्रिका, बैजनाथ यादव आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें