भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एमएलसी विनीत सिंह, विधायक रमाशंकर पटेल, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।