लोक सभा चुनाव 2019 में नेताओं ने जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। रविवार को सातवें चरण यानी आखिरी चरण के चुनाव खत्म हो गए। अब सिर्फ इंतजार है तो रिजल्ट का, जो 23 मई को घोषित होंगे।
वहीं चुनाव खत्म होने के बाद पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी मंदिर जाते हैं, या फिर यज्ञ कारकर जीत दुआ करते हैं। कुछ ऐसा ही बनारस में देखने को मिल रहा है। यहां भाजपा के कार्यकर्ता पीएम मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं।
ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर
सोमवार को वाराणसी के मंडुआडीह के शिवदासपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनने और भाजपा को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए यज्ञ किया।