हरियाणा चुनाव में मिली जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
विज्ञापन
गुलाब स्थित कार्यालय पर आतिशबाजी की, मिठाई बांटकर एक दूसरे को दी बधाई माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी। हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार पार्टी को मिली जीत एवं जम्मू-कश्मीर में पार्टी को मिली सफलता पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुलाब स्थित कार्यालय पर जश्न मनाया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि हरियाणा की जनता ने पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए लगातार तीसरी बार भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया। हरियाणा की जनता के इसी विश्वास के दम पर भाजपा पुनः हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पिछले 10 वर्षों में किए गए कार्यों पर अपना भरोसा जताया। जिलाध्यक्ष एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत ने इस बात को साबित कर दिया है कि विपक्ष चाहे जितना भी भ्रम की स्थिति पैदा करे जनता मोदीजी के साथ है। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने हरियाणा की जनता का आभार जताया। इस अवसर पर सुरेंद्र नारायण सिंह, मनीष कपूर, मधुकर चित्रांश, जगदीश त्रिपाठी, आलोक श्रीवास्तव, नवीन कपूर, अशोक यादव, पूजा दीक्षित, साधना वेदांती आदि मौजूद रहे।