पहलगाम नरसंहार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गोदौलिया चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका और सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान आतंकवाद विरोधी नारे लगाए गए।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों के बाद देश में आक्रोश देखने को मिल रहा है इसी को देखते हुए वाराणसी में आज गोदौलिया पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल महामंत्री मुन्ना लाल यादव के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं क़े साथ पाकिस्तान का पुतला फूंक कर आक्रोश प्रकट किया गया।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते हुए मुन्ना लाल यादव ने बताया कि पाकिस्तान के नापाक हरकत के चलते उनका पुतला फूंक कर हम लोगों ने विरोध दर्ज कराया है। माननीय मोदी जी से हम लोग मांग करते हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक से भी कोई बड़ा कदम उठाकर के पाकिस्तान को सबक सिखाए।
हम पूरे देशवासी मोदी जी से आग्रह कर रहे हैं और मोदी जी से अपेक्षा भी करते हैं कि तुरंत सख्त कदम उठाए और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देंगे। मुख्य रूप से मुन्ना लाल यादव धर्मराज यादव मोहित यादव अरविंद चौधरी नीरज शर्मा पृथ्वी चौहान उपस्थित रहे।