फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का दावा, कहा- यूपी में 73 सीटों पर जीतेगी भाजपा

Thu, 31 Jan 2019 09:46 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के चंदौली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और रेल राज्यमंत्री ने सोमवार को शक्ति केंद्र बैठक कर कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव के लिए जोश जगाया है। सभी ने पार्टी को 2019 में सत्ता में लाने की रणनीति भी तय की।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर मजबूती के साथ खड़ी है। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को अपनी ताकत पहचानने की जरूरत है।

विपक्षियों के पास न तो नेता हैं, न कार्यकर्ता और न ही कोई नीति है। हमारे पास नेता, नीति, कार्यकर्ता व कार्यक्रम सब कुछ है। इसलिए पूरी तैयारी के साथ जनता के बीच जाएं और मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियां बताएं। वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर के सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, मंडल और लोकसभा प्रभारियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा चुनाव की जीत का मंत्र दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, विकास के आंकड़ों और 126 योजनाओं को लेकर जनता के बीच गर्व के साथ जाएं। निश्चित ही सम्मान मिलेगा और पार्टी को विजय से कोई नहीं रोक सकता है। सबका साथ, सबका विकास के तहत सरकार काम कर रही है। सर्वण आरक्षण ऐतिहासिक फैसला है। पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चर्चा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हम 73 से 74 सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथ कमीशन की रिपोर्ट सरकार ने लागू कर दी है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और उनकी हालत सुधरेगी। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और संचालन अशोक चौरसिया ने किया।

 

विज्ञापन

विधायक का पोस्टर बना चर्चा का विषय

विधायक का पोस्टर - फोटो : amar ujala
भाजपा की शक्ति केंद्र बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंत्री के स्वागत के लिए पार्टी के विधायक की ओर से मुख्यालय पर लगाया गया पोस्टर चर्चा का विषय बना रहा।

पोस्टर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की फोटो को छोटा और विधायक का फोटो उनसे बड़ा था। यह देख कार्यकर्ता तमाम तरह के कयास लगा रहे थे। चर्चा रही कि कहीं न कहीं विधायक की ओर से लोकसभा चुनाव में दावेदारी को लेकर पोस्टर लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें