पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश को गंगा में विसर्जित करने के बाद भाजपा उनके तेरहवीं कार्यक्रम की तैयारी में जुट गई है। 29 अगस्त को टाउनहाल में प्रस्तावित तेरहवीं कार्यक्रम के स्थल को लेकर पार्टी मंथन कर रही है।
विज्ञापन
2 of 4
atal bihari
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो दरअसल इस मौके पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन पार्टी करेगी। इसके लिए और भी स्थल देखे जा रहे हैँ। इसके लिए बीएचयू, काशी विद्यापीठ, संपूर्णानंद के अलावा छावनी और डीरेका के हाल पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
3 of 4
atal bihari
- फोटो : अमर उजाला
तेरहवीं कार्यक्रम जिले स्तर पर एक बड़ा आयोजन होगा। इसके अलावा कई लोग गांव गांव में अपने स्तर पर इस कार्यक्रम को करेंगे। इसकी भी तैयारियां गांव में चल रही है। 51 वैदिक ब्राह्मणों को भोज कराने के बाद काशी की जनता और पार्टी के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इसके लिए हर पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में कार्यक्रम करने में जुट गए हैं।
कई पदाधिकारियों ने तो कार्ड भी छपने को दे दिया है। इस बारे में पूछने पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि तेहरवीं कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर चल रही है। जल्द ही इसकी रूपरेखा बताई जाएगी।