फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भारतीय समाज पार्टी से गठबंधन करेगी भाजपा

Sat, 09 Jul 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी/मऊ
विज्ञापन
amit shah - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मिशन यूपी की कार्ययोजना को मूर्त रूप देने में जुटे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को मऊ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (भासपा) के मंच से विपक्षी दलों पर हमला बोलेंगे। राजा सुहेलदेव की जयंती पर भासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मऊ के रेलवे मैदान में अति पिछड़ा और अति दलित महापंचायत आयोजित की है।
विज्ञापन


महापंचायत में भीड़ जुटाकर राजभर पूर्वांचल की सियासत में अपनी पकड़ का भाजपा को अहसास कराएंगे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस महापंचायत में शाह भाजपा-भासपा गठबंधन का एलान करेंगे। भासपा भाजपा से गठबंधन कर अपनी साख बढ़ाना चाहती है।

पिछड़ों के वोट बैंक को सहेजने के क्रम में भाजपा का पूरा जोर कुर्मियों के बाद अब राजभर बिरादरी में अपनी पैठ मजबूत करने पर है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय संचार मंत्री मनोज सिन्हा शनिवार को दिन में 11:50 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां 25 मिनट रुकने के बाद 12:15 बजे हेलीकाप्टर से मऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी होंगे। सभी नेता एक बजे मऊ पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें