फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उत्सव मनाएगी BJP, विधानसभा स्तर पर होंगी गोष्ठियां; निकलेगी बाइक रैली

Tue, 25 Mar 2025 03:48 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

यूपी में आठ साल पूर्ण होने पर भाजपा और उसके संगठन शहर भर में आयोजन करेंगे। बाइक रैली निकाली जाएगी। इसके माध्यम से योजनाओं, उपलब्धियों और साहसिक निर्णयों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
योगी सरकार के आठ साल पूरे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Eight Years of Yogi Government: प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा आठ साल बेमिसाल थीम पर 24 मार्च से 14 अप्रैल तक जनसंपर्क अभियान चलाएगी। काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिन योजनाओं को लागू किया है, उससे लोगों को क्या लाभ मिला है और योजनाओं का लाभ आम जनमानस कैसे ले सकता है, इसकी जानकारी डोर टू डोर जाकर लोगों को दी जाएगी।

विज्ञापन


25 से 27 मार्च तक जिला स्तरीय वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट को बढ़ावा देने के लिए मेले का आयोजन होगा। 28 से 30 मार्च और सात से नौ अप्रैल तक घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और साहसिक निर्णयों की जानकारी देंगे। 

तीन और पांच अप्रैल को विकास गोष्ठी का आयोजन हर विधानसभा स्तर पर किया जाएगा। युवा मोर्चा की ओर से बाइक रैली निकाली जाएगी। छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे। 
विज्ञापन


14 अप्रैल बाबा साहब आंबेडकर जयंती पर बूथ स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम होगा। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि आनलाइन बैठक के माध्यम से सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को इसके बारे में बता दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें