फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी भाजपा, जनता के बीच बढ़ाएं संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पंचायत चुनाव की तैयारियों पर रविवार को हरहुआ स्थित लॉन में प्रदेश महामंत्री और काशी क्षेत्र के प्रभारी सुब्रत पाठक ने कहा कि भाजपा पूरे दमखम के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ता जनता के बीच संवाद बढ़ाएं।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार में देश व प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है। कार्यकर्ताओं को जनहित में संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में योग्य व कुशल नेतृत्व वाले लोग चुनाव जीतकर आये, इसके लिए भाजपा पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। निचले स्तर तक योजनापूर्वक रणनीति बनाकर जन जन से संपर्क व संवाद बढ़ाये। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा एवं संचालन जिला पंचायत चुनाव संयोजक देवेन्द्र सिंह ने किया। जिला मीडिया प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्र ने बताया कि सर्किट हाउस वाराणसी में जिला समन्वय समिति की बैठक भी की। इस दौरान सुरेन्द्र पटेल, प्रवीण सिंह गौतम, संजय सोनकर, सतेन्द्र सिंह, विंध्यवासिनी उपाध्याय, प्रकाश राजभर, देवब्रत रघुवंशी, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
लोगों की समस्याओं को सुन मौके पर ही किया समाधान
वाराणसी। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 नीलकंठ तिवारी ने रविवार को भाजपा महानगर कार्यालय नीचीबाग पर जनसुनवाई की। चौक के शिव शंकर ठाकुर ने मृतक आश्रित के तहत नौकरी लगवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, तो वहीँ गोला दीनानाथ के भास्कर केशरी ने क्षेत्र में नलकूप के लिए आवेदन दिया।
विज्ञापन

लोहता के एक संस्थान में कार्यरत अभय कुमार मेहता ने गलत नियम से कार्य निष्पादन की शिकायत की। दौलतपुर के राजन गुप्ता ने जमीन विवाद के सन्दर्भ में जांच के लिए प्रार्थना पात्र दिया। समस्याओं के हल के लिए राज्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल समाधान का निर्देश दिया।
भाजयुमो 12 जनवरी को मनाएगी राष्ट्रीय युवा दिवस
वाराणसी। भारतीय जनता युवा मोर्चा 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाएगा। नरिया स्थित चौधरी लॉन में काशी क्षेत्र की बैठक में भाजयुमो काशी क्षेत्र के अध्यक्ष राजेश राजभर ने कहा कि इस अवसर पर युवा उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा। काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पार्टी के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें