फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन विरोधी दलों की साजिश : चौधरी राजा वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजा वर्मा ने बुधवार को कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। पुजारी मुन्ना गिरी और लालू गिरी ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया।
विज्ञापन

कृष्ण सुदामा संस्थान में उन्होंने पत्रकारों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कराए गए विकास कार्यों और किसान सम्मान योजना से घबराए विपक्षी दलों ने साजिश कर किसानों को बरगला कर किसान आंदोलन का रूप दिया है। भाजपा कार्यकर्ता विरोधी दलों की साजिश का पर्दाफाश करेंगे। भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर जाकर प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कराए गए विकास कार्यों को बताएंगे। कृष्ण सुदामा संस्थान के चेयरमैन डॉ विजय यादव किसान ने किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत भी किया। इस मौके पर कृष्णा यादव, अनुज यादव, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें