फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में दुर्व्यवस्था को लेकर बिफरे भाजपाई, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर । लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में दुर्व्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सोमवार को भाजपा नेताओं सोमवार को सीएमएस ए के उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने सीएमएस से उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नेताओं का कहना था कि अस्पताल में इलाज में अवैध वसूली की जाती है। एक्सरे मशीन खराब बताकर मरीजों को बाहर से एक्सरे कराने को बाध्य किया जाता है। बाल शिशु के टीकाकरण में भी अवैध वसूली की जाने की शिकायतें आम है। हॉस्पिटल में दलालों का जमावड़ा बना रहता है। मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा कि इस अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज बाहर से आते हैं। उनकी यहां कोई सुनने वाला नही है लिहाजा वे लूट खसोट वाले सिस्टम का शिकार बन जाते है। प्रतिनिधि मंडल ने सीएमएस से उचित कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह और सभासद नंद लाल चौहान, विनोद कुमार पटेल, कंचन निषाद, पवन सिंह, शिव कुमार राही, मंजू देवी, अविनाश चौहान, राजेश गुप्ता, प्रमोद राजभर, राज कपूर विश्वकर्मा, संजय बाल्मीकि, अनिरुद्ध कनौजिया, सुनील गुप्ता, बबलू निषाद आयुष तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें