फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने रखा उपवास, उद्धव ठाकरे से मांगा त्यागपत्र

Mon, 01 Jun 2020 09:48 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय वाराणसी स्थित अपने आवास पर उपवास पर बैठे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने सोमवार को उपवास पर रहकर उद्धव ठाकरे से त्यागपत्र की मांग की। उन्होंने महाराष्ट्र में रहने वाले उतर प्रदेश के लोगों के साथ महाराष्ट्र सरकार द्वारा सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। वाराणसी स्थित अपने आवास पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक उपवास पर बैठे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडे ने कहा कि महाराष्ट्र से लौट रहे उतर प्रदेश के निवासियों में अधिकतर कोरोना संक्रमित हैं इसके लिए महाराष्ट्र सरकार की अदूरदर्शिता और सौतेला व्यवहार ही मुख्य वजह है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यूपी के लोगों ने खून पसीना एक कर महाराष्ट्र को आर्थिक राजधानी बनाने में सहयोग किया और लेकिन महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने उसे कोरोना की राजधानी बना दिया। अब तक कुल 65 हजार लोग महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित हैं। इसके लिए इसके पूर्ण रूप से जिम्मेदार उद्धव ठाकरे हैं और उन्हें तत्काल अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।

उपवास पर बैठे अशोक पांडे के समर्थन में सोनू मिश्र, अवनीश पांडेय, आदित्य, सुधीर, विक्की ने कहा कि उद्धव ठाकरे की हठवादिता ने यूपी के भाइयों को मौत के करीब पहुंचाने का प्रयास किया। ऐसे में उन्हें सता में बने रहने का कोई हक नहीं है। उधर पूर्वांचल मूवमेंट के प्रदेश संयोजक राजेश आजाद ने उपवास का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें