वाराणसी के सुंदरपुर इलाके में शुक्रवार की रात पुलिस व भाजपा नेता से मारपीट के मामले में जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। इसमें एडीएम के साथ अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी भी अपनी रिपोर्ट देंगे।
जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया। उधर, पीड़ित पुलिसकर्मी आरोपियों की गलती बता रहे हैं। इस मामले में सच्चाई के लिए एडीएम और एएसपी की टीम को मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिया गया है। जांच रिपोर्ट दो दिन में देने का निर्देश दिया गया है।