फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गांवों में डेरा डालेंगे भाजपा पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा किसान मोर्चा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम परिक्रमा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत गांवों में डेरा डालकर पदाधिकारी सरकार की उपलब्धि गिनाएंगे। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय पर महानगर किसान मोर्चा के ग्राम परिक्रमा यात्रा की समीक्षा की है।
विज्ञापन

कामेश्वर सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान फीसदी 51 प्रतिशत किया जाए। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पार्टी गांवों में जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित संगठन के पदाधिकारी गांवों में प्रवास करेंगे। प्रदेश की 50,000 ग्राम सभाओं में संपर्क का लक्ष्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें