फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चातुर्मास महोत्सव में भाजपा पदाधिकारियों ने संतों से लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकाशीधर्मपीठ रामेश्वर मठ में चल रहे चातुर्मास महाव्रत महोत्सव में बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने जगद्गुरु स्वामी नारायणानंद तीर्थ से आशीर्वाद प्राप्त किया।स्वामी नारायणानंद ने सभी को धर्म, संस्कृति और समाज के प्रति दायित्वों के निष्ठापूर्वक निर्वहन का संदेश दिया। उन्होंने सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। भाजपा पदाधिकारियों ने चातुर्मास महाव्रत महोत्सव के आयोजन और मठ की धार्मिक-आध्यात्मिक गतिविधियों की सराहना की। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव समेत भाजपा महानगर अध्यक्ष अनुराग शर्मा, उपाध्यक्ष अनुपम द्विवेदी और महामंत्री प्रिंस द्विवेदी मौजूद रहे। सभी श्रद्धालुओं और अतिथियों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें