फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संस्कृत विवि में शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण की झांकियों ने मन मोहा

विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृति विश्वविद्यालय में महिला अध्ययन केंद्र के हरियाली तीज कार्यक्रम में भाग लेत
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में बुधवार को सावन उत्सव में सावन की हरियाली देखने को मिली। मंच पर शिव-पार्वती, राधाकृष्ण के परिधान में सजे कलाकारों ने नृत्य नाटिका में झांकियों से मन मोह लिया। उत्सव में तिब्बती नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। विवि के मुख्य भवन में महिला अध्ययन केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोकगीत, फैशन शो, क्विज, मेहंदी, चूड़ी एवं सुहाग से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि सावन महोत्सव हमारी सनातन संस्कृति, प्रकृति-प्रेम और लोक परंपराओं का सुंदर संगम है। वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट की गृहविज्ञान विभाग की प्रो. आम्रपाली त्रिवेदी ने कहा कि महिलाओं ने अपने गीतों, पर्वों और परम्पराओं के माध्यम से भारतीय जीवन-मूल्यों को पीढ़ियों तक पहुंचाया है। राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या प्रो. नीलम गुप्ता ने कहा कि हमारी संस्कृति और धरोहर का बड़ा हिस्सा लोकगीतों में निहित है। इस दौरान कुलसचिव राकेश कुमार, चीफ प्रॉक्टर प्रो. जितेंद्र कुमार, प्रो. हीरक कांति चक्रवर्ती, डॉ. विशाखा शुक्ला, डॉ. रविशंकर पाण्डेय, प्रो. शशिरानी मिश्रा, डॉ. रानी द्विवेदी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें