फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः भाजपा सांसद ने अपमानित करने का लगाया आरोप

Sat, 26 Jan 2019 01:41 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
छोटेलाल खरवार - फोटो : self
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के राबर्टसगंज से भाजपा सांसद छोटेलाल खरवार ने प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय की गुरुवार की बैठक में कुछ लोगों पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने, गाली गलौज करने और जान माल की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सांसद ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि टापू चोपन निवासी संजीव मिश्रा, पाली राबर्ट्सगंज निवासी मुन्ना दूबे, राबर्ट्सगंज के मंटू मिश्रा और चार-पांच अन्य ने जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया और गाली गलौज भी की।

सांसद का कहना है कि ये लोग अवैध खनन में संरक्षण चाहते थे। एसपी किरीट राठोड का कहना है कि तहरीर मिली है। कोतवाल को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें