भाजपा नेताओं की मानें तो खुद कैबिनेट मंत्री अनशन में नहीं आएंगे केवल अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को आगे करके दबाव बना रहे हैं। भाजपा ने राजभर नेताओं को प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने के काम में लगाया गया है।
प्रदेश के राज्यमंत्री अनिल राजभर के अलावा सकलदीप राजभर, हरिनारायण राजभर को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो लगातार राजभर समाज से संपर्क में हैं। जनसंपर्क के जरिए रैली में पहुंचने की अपील कर रहे हैं। अनिल राजभर ने शिवपुर विधानसभा में पीएम की रैली के मद्देनजर जनसंपर्क किया। राजभर बस्तियों में जाकर समाज के लोगों से रैली में आने की अपील की।