उन्होंने आगे कहा कि राहुल के बाद भी अचानक कोई आकर कह देगा कि हम राहुल के पुत्र हैं। विधायक की जुबान फिसली तो यहां तक कह बैठे कि राहुल का बेटा कहीं इटली में खेल रहा होगा। विधायक ने कहा कि अब प्रदेश में बोटी व बोतल की सरकार का जमाना लद चुका है, अब यहां रोटी व लंगोटी की सरकार चल रही है। हमारे देश के नेताओं ने राजनीति की परिभाषा ही बदल दी थी।