फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का हमला, ओवैसी को कहा 'राजनैतिक आतंकवादी'

Wed, 30 Jun 2021 01:43 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, बलिया

सार

बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार शाम क्षेत्र में एक सड़क निर्माण के निरीक्षण कार्यक्रम के बाद कहा कि एआईएमआईएम के मुखिया एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी राजनैतिक आतंकवादी का रूप ले रहे हैं और उनकी नीयत समाज को भड़काकर उसे खंडित करने की है।
विज्ञापन
बलिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता असदुद्दीन ओवैसी राजनैतिक आतंकवादी का रूप लेते जा रहे हैं।
विज्ञापन


बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार शाम क्षेत्र में एक सड़क निर्माण के निरीक्षण कार्यक्रम के बाद कहा कि एआईएमआईएम के मुखिया एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी राजनैतिक आतंकवादी का रूप ले रहे हैं और उनकी नीयत समाज को भड़काकर उसे खंडित करने की है।

उन्होंने कहा कि ओवैसी को भारत की धर्म-निरपेक्षता पर तभी तक विश्वास है, जब तक हिन्दू समाज बहुसंख्यक है। इस बीच, एआईएमआईएम की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शौकत अली ने भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह के इस बयान पर कहा कि यह उनके मानसिक दिवालियापन को जाहिर करता है। 
विज्ञापन


शौकत अली ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और इसमें राजनैतिक आतंकवाद जैसे शब्दों की कोई जगह नहीं है। शौकत ने कहा कि सुरेन्द्र सिंह, ओवैसी पर समाज को खंडित करने का आरोप लगा रहे हैं, मगर यह जगजाहिर है कि खुद भाजपा ही समाज को भड़काने और नफरत फैलाने की राजनीति कर रही है।

सुरेंद्र सिंह ने यह दावा भी किया कि पश्चिम बंगाल जम्मू कश्मीर का रूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार पश्चिम बंगाल के हालात पर नजर रखे हुए है और संभव है कि वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें