Varanasi News: रविंद्र जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा व्यापारी और बनिया वर्ग पर की गई अपमानजनक टिप्पणी का बदला देश का व्यापारी और बनिया वर्ग कांग्रेस की जमानत जब्त करवा कर लेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि देश का व्यापारी अब कांग्रेस की जमानत जब्त करवाएगा। लोकसभा चुनाव में अपनी हार को देखते हुए राहुल गांधी उलजुलूल बयान दे रहे हैं। वह मानसिक दिवालियापन के शिकायर हो चुके हैं, उनका इलाज जनता करेगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रेसवार्ता में रविंद्र जायसवाल ने कहा कि कहा कि राहुल गांधी द्वारा व्यापारी और बनिया वर्ग पर की गई अपमानजनक टिप्पणी का बदला देश का व्यापारी और बनिया वर्ग कांग्रेस की जमानत जब्त करवा कर लेगा। मैं देश के व्यापारी और बनिया वर्ग से अपील करता हूं कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को चुनाव में करारी हार देने के लिए एकजुट होकर बीजेपी के पक्ष में मतदान करें।
राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा था कि चोरी और मुनाफाखोरी देश के बनियों और व्यापारियों की आदत है। देश के किसानों की बर्बादी का मुख्य कारण भी बनिया और व्यापारी वर्ग ही है।